पोड़ैयाहाट: असम के डूमडूमा में दीपिका पांडेय सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा पर बोला हमला
असम के डूमडूमा में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को जन संपर्क अभियान चला कर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान एवं सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राजनीति को केवल चुनावी दौरों, भाषणों और फोटोशूट तक सीमित बताया।