सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने मंगलवार को सुबह 10:30 बजे बताया कि सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने के पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बंदा कर्बला के पास एक मैजिक वाहन से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप 115.875 लीटर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुजीत कुमार उर्फ विश्वजीत कुमार जो कोडरमा तिलैया का रहने वाला है।