अमरिया: अमरिया को मिलेगी बड़ी सौगात, बहादुरगंज में बनेगा ₹13 करोड़ का आधुनिक फायर स्टेशन
अमरिया क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को देखते हुए बहादुरगंज में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए एक एकड़ से अधिक भूमि चिन्हित की जा चुकी है और प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इस फायर स्टेशन में कंट्रोल रूम, दमकल वाहनों के लिए गैराज, उपकरण स्टोर और कर्मचारियों के आवास जैसी सभी