सैफई: नगला गडरियान गांव में जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहे 2 भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शान्ति भंग में किया चालान
Saifai, Etawah | Aug 7, 2024 बैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला गडरियान गांव में जमीन बटवारे को लेकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे सुशील कुमार पुत्र अरविन्द कुमार व उनके चचेरे भाई विपिन कुमार पुत्र राकेश बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद शांति-भंग में धारा 170/126/135 BNSS के तहत कायर्वाही करते हुए न्यायालय में पेश किया हैं।