सैफई: सैफई मुलायम सिंह की अंत्योष्टि स्थल पहुँचे सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे दी श्रद्धांजलि, भाजपा पर बोला हमला
Saifai, Etawah | Aug 2, 2024 यूपी विधानसभा में सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे शुक्रवार को सैफई नेता जी मुलायम सिंह यादव के अंत्योष्टि स्थल पहुँचे। जहाँ उन्होंने पुष्प अर्पित कर नेता जी को श्रद्धांजलि दी। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा योगी सरकार में जनता के हित में काम नहीं हो रहे हैं, केवल पूंजीपतियों के काम हो रहे हैं।