सैफई: ककरारा गांव में छात्र ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Saifai, Etawah | Aug 6, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के रणवीर सिंह इंटर कॉलेज के इंटर में पढ़ने वाले छात्र ककरारा निवासी अंकुर पुत्र जनवेद सिंह ने सोमवार शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करली। जिन्हें सैफई PGI में डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। वहीं आज मंगलवार को सैफई थाना पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। म्रतक परिवार में इकलौता पुत्र था।