सैफई: सैफई रोडवेज बस स्टैंड के समीप बाइक व ट्रक की टक्कर में बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों की हुई मौत
Saifai, Etawah | Aug 4, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैफई रोडवेज बस स्टैंड के समीप शनिवार शाम बाइक से जा रहे नगला बाबा मोहम्मदपुर निवासी दीपेश सागर व बॉबी सागर की बाइक में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार हेतु सैफई PGI पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।