डिंडौरी: जुगदेई में कोटवार पद का प्रस्ताव पारित होने के बाद सरपंच सचिव ने नियुक्ति पत्र किया रद्द, पीड़िता ने लगाई गुहार
ग्राम पंचायत जुगदेई में ग्राम सभा में कोटवार पद के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के पश्चात कोटवार पद आवेदिका कमलाबाई का सरपंच सचिव ने अज्ञात कारण से नियुक्ति पत्र रद्द कर दिया जिसके चलते पीड़िता ने शुक्रवार सुबह 11:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल पीड़िता ने बताया कि कोटवार पति मान सिंह की मृत्यु के पश्चात वर्तमान में पत्नी दावेदार है ।