सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत, पिता-दादा समेत 6 घायल
छतरपुर मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहा छतरपुर का साहू परिवार गुरुवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। ओरछा थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क पर कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में 10 वर्षीय राहुल साहू की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोरलेन सड़क के बीच में कुछ मवेशी बैठे हुए थे। कार चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर