स्वतंत्रता दिवस पर चंदला नगर परिषद में हंगामा मिठाई न मिलने पर फूटा नागरिकों का गुस्सा
छतरपुर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर चंदला नगर परिषद में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब समारोह में शामिल होने पहुंचे नागरिकों और बच्चों को मिठाई का वितरण नहीं किया गया। मिठाई न मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर परिषद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भी प्रशासनिक लापरवाही देखने को मिली, जिससे बच्चों और आए हुए लोगों को निराश होना पड़ा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।