बिलग्राम: बिलग्राम में उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
बिलग्राम में उपनिबंधक कार्यालय को पुराने जर्जर भवन से नए तहसील परिसर में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया है यह निर्णय अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन और बिलग्राम अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में लिया गया।