बहेड़ी: केसर मिल पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानु का अनिश्चितकालीन धरना हुआ समाप्त
केसर शुगर मिल पर क्षेत्र के गन्ना किसानों का बकाया गन्ना भुगतान मिलने का रास्ता साफ हो गया है दस दिनों से चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के धरना प्रदर्शन भी समाप्त कर दिया गया है गौर तलब है कि केसर शुगर मिल बहेड़ी को 431 करोड़ रुपए में अवध फूड्स द्वारा खरीद लिया गया है मिल अधिकारियों का कहना है कि पैसे आते ही सबसे पहले किसानों का भुगतान किया जाएगा।