रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम
रांची: आजाद बस्ती स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों के लिए उनकी उम्र और कक्षा के अनुसार हैंगिंग बिस्किट चैलेंज, ग्लास टावर चैलेंज, कलेक्ट द बॉल्स, बॉल बैलेंसिंग, थ्री लेग्ड रेस, चेन रेस और बैलून बैलेंसिंग सहित कई रोचक खेल आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती, संतुलन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना के शारीरिक प्रशिक्षण से प्रेरित गतिविधियां रहीं। इनके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, साहस, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया गया।
विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सोनी सितार