हजारीबाग में पथराव: वजह जाने बिना निष्पक्ष जांच की बात करना कितना सही?
हजारीबाग में दो दिन पहले दो समुदायों के बीच हुए पथराव के मामले में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
सवाल यह है कि जब विवाद की वजह सड़क पर गड़ी बांस-बल्ली बताई जा रही है, जिसे दुर्गा पूजा के बाद हटाया नहीं गया था, तो इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार प्रशासन पर सवाल क्यों नहीं?
रांची के डीसी ने भी सड़क पर गड़ी बांस-बल्ली हटाने का निर्देश दिया था। अगर हजारीबाग में भी समय रहते ऐसा हुआ होता, तो शायद विवाद और पथराव की नौबत ही नहीं आती।
सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग काफी नहीं, जनप्रतिनिधियों को विवाद की असली वजह और प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाने चाहिए।
Barkathakiawaz