खेत में मौत बनकर दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, ससुर और बहू की मौके पर गई जान, एक ही परिवार में पसरा मातम
गोड्डा के लालडंगाल गांव में बकरी चराने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, बारिश के बीच खेत में गिरा था हाईटेंशन तार; मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उठाने दिए शव
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 74 वर्षीय ससुर कन्हाई मंडल और उनकी 36 वर्षीय बहू पुतली देवी शामिल हैं। हादसा सदर प्रखंड की अमरपुर पंचायत के लालडंगाल गांव में बहियार और आर्य समाज मंदिर के पास हुआ। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
बकरी पकड़ने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आए
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कन्हाई मंडल और उनकी बहू पुतली देवी धान के खेत देखने �