शाजापुर: गुरु पूर्णिमा पर भैरव डूंगरी पर विराजित भैरव महाराज के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिये नपा जुटा रही सुविधाएं
रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भैरव डूंगरी पर विराजित नगर कोतवाल भैरव महाराज के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे।श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ न पसरे इसके लिए नगर पालिका द्वारा चूरी डालकर जेसीबी के माध्यम से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। भैरव डूंगरी से लेकर जेल भवन तक लाइटिंग भी की गई है।