भानपुरा: गांधीसागर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक दौलत सिंह पंवार का निधन
गांधीसागर पुलिस थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) दौलत सिंह पंवार का बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। दौलत सिंह पंवार गांधीसागर थाने में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदस्थ थे। सेवा के दौरान उनके कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें पदोन्नति मिली और वे उप निरीक्षक बने।