भीलवाड़ा: भाजपा ने सांसद कार्यालय में किया कार्यक्रम, 'वोकल फॉर लोकल' पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत आज सोमवार दोपहर सांसद कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया।कार्यक्रम में सासंद दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भाजपा वोकल फॉर लोकल अभियान के जिला संयोजक बने कल्पेश चौधरी मंचासीन थे।