भीलवाड़ा: प्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह 1 अक्टूबर को होगा, अशोक परनामी होंगे मुख्य अतिथि एवं वक्ता
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांग जन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन 1 अक्टूबर को नगर निगम स्थित टाऊन हॉल में प्रातः 12 बजे आयोजित किया जाएगा।