भीलवाड़ा: प्रताप नगर पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी का किया खुलासा, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 5 बाइक बरामद की
दुपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुये प्रताप नगर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाइक व चार अन्य बाइक बरामद की है। पकड़े गये आरोपित पर भीलवाड़ा के रायला, गुलाबपुरा व प्रताप नगर थाने के साथ ही जयपुर के शिप्रापथ थाने में एक-एक चोरी का मामला पहले से दर्ज है।