भीलवाड़ा: कमला नैनो के समीप सड़क किनारे शौच कर रहे सर्प मित्र की सांप के काटने से हुई मौत, कॉलोनी में छाया मातम
सांप पकड़ने में माहिर रामपाल की जान उसी सांप ने ले ली, जिनसे बचाने के लिए वह बरसों से लोगों की मदद करता आया था। लेबर कॉलोनी निवासी रामपाल हर समय तैयार रहते थे-कभी खेत में, कभी घर-दुकान पर सांप की सूचना मिलते ही वे तत्काल पहुंच जाते थे। कई बार जोखिम उठाकर उन्होंने लोगों की जान बचाई।