भीलवाड़ा: सामाजिक कार्यकर्ता के घर में जबरन घुसे लोग, युवती को उठा ले जाने की दी धमकी, एसपी से लगाई गुहार, सीसीटीवी आया सामने
एक सामाजिक कार्यकर्ता के घर में घुसकर कुछ लोगों ने न केवल उसे उठा ले जाने की धमकी दी, बल्कि घर में अकेली युवती की मां को भी डराया-धमकाया। पीडित युवती ने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।