कोंच: परसावां में ग्राम पंचायत विकास दिवस पर विशेष बैठक, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
Konch, Gaya | Jul 27, 2026 ग्राम पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत परसावां में जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं पंचायतवासियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया दिलीप कुमार ने की। बैठक में पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।मनरेगा, आवास, शौचालय, नल-जल योजना, विद्यालय और राशन वितरण से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई।