सावन के पहले सोमवार पर 'बम-बम भोले' से गूंजे शिवालय
जलाभिषेक के लिए सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवभक्ति में डूबा रहा नगर
कोंच। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे।
नगर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चंदकुआं स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, गांधी नगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर, नई बस्ती तिराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, दूधाधारी महाराज मंदिर सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक की व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महिलाओं,
Konch, Jalaun | Aug 3, 2026