खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
खींवसर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनोपसिंह द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोपसिंह को गिरफ्तार किया।