खींवसर: खींवसर के निकट 9 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
नागौर जिले के खींवसर के निकट नौ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने आज रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नौ दिन पूर्व खींवसर के निकट अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं घायल युवक पवन को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। वहीं आज ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।