खींवसर: पांचौड़ी थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज
नागौर जिले के पांचौड़ी थाने में सोमवार को एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पांचौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके करीबी परिवार के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।