खींवसर: रालोपा कार्यकर्ताओं व खींवसर के उप प्रधान के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मारपीट का मामला
नागौर जिले के खींवसर पंचायत समिति के उप प्रधान व रालोपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ खींवसर थाने में मारपीट व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित पार्थ विश्नोई ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह देर रात किसी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था इसी दौरान खींवसर पंचायत समिति के उप प्रधान सहित रालोपा कार्यकर्ताओ ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी क्षतिग्रस्त की