खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार
नागौर जिले के खींवसर के पांचौड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 29-08-2024 को नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस ने मामला में पहले नाबालिग को दस्तयाब कर लिया वही एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। आज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।