खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने आज विधायक पद की शपथ ली, तेजाजी महाराज का लगाया जयकारा
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने आज मंगलवार को जयपुर विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खींवसर विधायक को शपथ दिलाई। वहीं शपथ के बाद खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने तेजाजी महाराज का जयकारा लगाया।