जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण*
*राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश*
================
सारण, 03 सितंबर 2026
================
जिले में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर आज विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिले के अलग-अलग प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारियां पूरी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
छपरा सदर प्रखंड के कोटवा पट्टी रामपुर, बरहरा, मांझी, रायपुर एवं बिनगांव में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार दिघवारा प्रखंड के अकिलपुर, �
Saharsa, Bihar | Sep 3, 2026