मधेपुरा में सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से परेशान राहगीर
मधेपुरा के बुधमा लखराज वार्ड-12 में NH-107 से चांदनी चौक होते हुए बेलो जाने वाली सड़क इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। सड़क खराब होने की वजह से रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 9, 2026