न्यू बरगंडा स्थित आर के महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड जिला स्वास्थ्य सोसाइटी, सदर अस्पताल के सहयोग से शुक्रवार को 12 बजे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं, एनएसएस के स्वयंसेवकों तथा एनसीसी के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।