रामगढ़: रामगढ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, दोनों पर 15 बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज
Ramgarh, Alwar | Nov 12, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से पांच-पांच लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी शराब तस्करी के साथ बाइक चोरी की वारदातों में भी लिप्त रहे हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में बाइक चोरी के कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।