मझोली: मझौली में विद्युत कटौती से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर दिया अल्टीमेटम
मझौली में विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे से विद्युत मंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन भी सौंपा।जिसमें विद्युत समस्याओं को जल्द हल करने अनावश्यक बिजली कटौती बंद करने जैसी मांगे की गई है वहीं जूनियर इंजीनियर ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है किसान बिजली कटौती से लगातार परेशान है।