जिला सक्ति में इस वर्ष धान खरीदी कार्य को सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने हेतु सक्ति पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी धान उपार्जन केंद्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है तथा किसी भी अवैध गतिविधि, अनाधिकृत संग्रहण, कालाबाज़ारी या धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।