रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। योजना से मिलने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि से घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में मदद मिल रही है।
सक्ती जिले के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गणेशी बाई साहू महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के साथ साथ बिहान के स्व-सहायता समूह से जुड़कर सेनेटरी पैड, आचार और बड़ी का निर्माण एवं बिक्री कर रही हैं। इससे परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग मिल रहा है।
श्रीमती गणेशी बाई साहू ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त मिलना हमारे लिए खुशी और सम्मान का उपहार है। इसके लिए मैं विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।
#विष्णुभैया
#हमर_विष्णु_भैया
#saktidist
#sakti
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
5 views | Sakti, Chhattisgarh | Aug 25, 2026