सितंबर माह की राशि अगस्त में मिली, रक्षाबंधन की खुशियां हुई दोगुनी
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त समय से पहले मिलने पर पुष्पा साहू ने विष्णु भैया का जताया आभार
सक्ती विकासखंड के ग्राम पालाड़ीकला की निवासी श्रीमती पुष्पा साहू को महतारी वंदन योजना की सितंबर माह की 31वीं किस्त की राशि अगस्त में ही प्राप्त हुई। साथ ही साथ उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी महिलाओं के खातों में आज हमारे विष्णु भैया ने 31वीं किस्त की राशि सभी बहनों के खाते में पहुंचा दी है।
रक्षाबंधन के अवसर पर सितंबर की राशि अगस्त में ही मिलना हम बहनों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इससे हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी बहनों की खुशियां बढ़ाने के लिए हमारे विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद।
#विष्णुभैया
#हमर_विष्णु_भैया
#saktidist
#MahatariVandanYojna
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh