गोपालगंज: गोपालपुर गांव में पिता को गाली देने का विरोध करने पर पुत्र ने की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गाली देने का विरोध करने पर पुत्र ने अपने ही पिता को मंगलवार की शाम 6:00 बजे मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि पुत्र के द्वारा पिता को गाली दिया जा रहा था। वहीं घायल पिता के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।