गोपालगंज: कोईनी गांव में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में एक किशोरी का शव पेड़ से लटकते हुए देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस मौके के पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ विरेंद्र प्रसाद ने मेडिकल टीम का गठन कर शव को पोस्टमार्टम कराने की मंजूरी दी।