गोपालगंज: गोपालगंज में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन, जल संरक्षण पर हुई चर्चा
बताया जाता है कि गोपालगंज कृषि कार्यलय के द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस का मंगलवार को दोपहर 2 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम की उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी ने किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण हेतु "वैकल्पिक फसलों, टपकन सिचाई, जैविक खेती एवं अन्य नयी तकनीकों का उपयोग के बारे में जानकारी दी।इस दौरान मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।