जाले: सिटी एसपी अशोक कुमार ने किया कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश
Jale, Darbhanga | Mar 14, 2026 सिटी एसपी अशोक कुमार कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा शनिवार को कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच की गई।