पीथमपुर: पीथमपुर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का रक्तरंजित शव, मामला संदिग्ध
Pithampur, Dhar | Jan 26, 2026 पीथमपुर में अधेड़ का रक्तरंजित शव सड़क किनारे मिला, मामला संदिग्ध पीथमपुर।पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना राउ–पीथमपुर बायपास पर धन्नड़ के कपिला चौराहे के पास स्थित एक तोल कांटे के समीप की है। मृतक की पहचान मनावर निवासी 42 वर्षीय शंकर पिता लालू सोलंकी के रूप में हुई है।