पीथमपुर: जोशी मोहल्ले में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, सेक्टर एक पुलिस जांच में जुटी
Pithampur, Dhar | Jan 26, 2026 औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र स्थित जोशी मोहल्ले में एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव उनके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक बुदराव पिता मांगू धोटे उम्र 58 साल जोशी मोहल्ले में रहते थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी ने कमरा अंदर से बंद पाया। खिड़की से देखने पर उन्होंने बुदराव को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया।