पीथमपुर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pithampur, Dhar | Jan 25, 2026 पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के श्मशान घाट में मिला, जो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना तब सामने आई जब श्मशान घाट पर आए लोगों को बदबू महसूस हुई।