पीथमपुर: संजय जलाशय तालाब के किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी सेक्टर एक थाना पुलिस
Pithampur, Dhar | Jan 24, 2026 पीथमपुर में एक युवक का शव शनिवारब को पेड़ से लटका मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना सैक्टर एक थाना क्षेत्र के संजय जलाशय तालाब के किनारे जंगल में हुई। पुलिस ने मोपेड और फोन के आधार पर मृतक की पहचान अर्जुन डाबर के रूप में की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव के पास मिले फोन से उसके परिजनों को सूचित किया।