हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 30 घंटे पानी की किल्लत, मरीज परेशान
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब 30 घंटे तक पानी की समस्या सामने आने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में पानी की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण पीने के पानी के लिए भी कई लोगों को बाहर से बोतल खरीदनी पड़ी।