नारदीगंज: मधुबन गांव में किसान महापंचायत, नेताओं ने सरकार पर किया हमला, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह बोले- गरीबों के साथ दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं
नारदीगंज प्रखंड में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। महापंचायत में सरकार की नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा गया। नेताओं ने किसानों और गरीबों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि गरीबों को उजाड़ना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।