बाढ़: बाढ़ में वोटर सूची से नाम हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश मार्च
Barh, Patna | Sep 28, 2026 मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लगभग 2 बजे बाढ़ में आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस आश्रम से स्टेशन चौक तक निकाले गए इस मार्च में बाढ़, मोकामा और बख्तियारपुर प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने CEC के इस्तीफे की मांग की।