पटियाली: पटियाली कोतवाली पुलिस ने रजपुरा गाँव निवासी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,जिला न्यायालय में किया पेश
पटियाली कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वारंटी अभियुक्त का नाम महिपाल पुत्र चंद्रपाल है। अभियुक्त एटा जिले के रजपुरा गांव का रहने वाला है। महिपाल अभियुक्त को पेश कराने में विफल होने के मामले में वारंटी चल रहा था। जमानती के तौर पर उसका वारंट काटा गया था। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।